Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

मन्नत ने पहला पेशेवर गोल्फ खिताब जीता

बेंगलुरु, 19 जून (भाषा) एमेच्योर खिलाड़ी के तौर पर शानदार करियर के बाद इस साल पेशेवर बनी मन्नत बरार ने शुक्रवार को यहां अंतिम दौर में अनुभवी विधात्री उर्स को पछाड़कर महिला पेशेवर गोल्फ के आठवें चरण का खिताब जीत लिया।

यह पेशेवर बनने के बाद मन्नत का पहला खिताब है।

मन्नत ने एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ राउंड खेलते हुए सात अंडर 61 का स्कोर बनाया जिससे वह संयुक्त सातवें स्थान से शीर्ष पर पहुंच गईं। उनका कुल स्कोर आठ अंडर रहा।

दूसरे दौर के बाद संयुक्त पांचवें स्थान पर चल रही विधात्री अंतिम दौर में पांच अंडर 63 के स्कोर से मन्नत से एक शॉट पीछे रहीं।

कल तक शीर्ष पर चल रही एमेच्योर जारा आनंद अंतिम दौर में 69 के स्कोर से कुल पांच अंडर के स्कोर से तीसरे स्थान पर रहीं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता