Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस, स्लोवाकिया यात्रा को ‘अत्यंत सार्थक’ करार दिया

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया विदेश यात्रा को शुक्रवार को “ अत्यंत सार्थक” बताया और कहा कि भारत में आने वाले दिनों में इसके “सकारात्मक व दूरगामी परिणाम” दिखाई देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पूरी करने के बाद लौट आए हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा को “अत्यंत सार्थक” बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इसने भारत की आर्थिक प्रगति के साथ-साथ देश में प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और कौशल विकास क्षेत्रों में भी एक नया आयाम जोड़ा है।

उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, “पूर्वी यूरोपीय देश स्लोवाकिया जैसे देश के साथ एक महत्वपूर्ण संबंध की स्थापना आज प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान भारत द्वारा हासिल की गई एक बहुआयामी उपलब्धि है।”

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने कहा, “इस यात्रा के अत्यंत सकारात्मक और दूरगामी परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे।”

भाषा जोहेब माधव

माधव