लखनऊ, 19 जून (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘देशप्रेम, मानवता एवं सत्य के हमसफर हम ‘एक लक्ष्य’ के राहुल गांधी जी को सार्थक-सक्रिय जीवन की सद्-कामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
राहुल गांधी ने यादव को धन्यवाद दिया है। गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अखिलेश जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।’’
कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘संविधान, सामाजिक न्याय और पीडीए के हक की रक्षा का हमारा ‘एक लक्ष्य’ पूरी मजबूती से जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश के हर नागरिक तक इसका लाभ पहुंचे, यही हमारा प्रयास रहेगा।’’
भाषा आनन्द राजकुमार
राजकुमार