Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

अयोध्या की किसी की रिकॉर्ड-तोड़ यात्राओं की भी एसआईटी जांच हो : अखिलेश यादव

(इंट्रो से मुख्यमंत्री का नाम हटाते हुये रिपीट)

लखनऊ, 19 जून (भाषा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को किसी का नाम लिये बिना कहा कि ‘अयोध्या की किसी की रिकॉर्ड-तोड़ यात्राओं’ की पड़ताल के लिए भी एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन होना चाहिये।

सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार की अयोध्या की यात्रा के बीच अपने “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा “एक एसआईटी, किसी की रिकॉर्ड तोड़ ‘अयोध्या’ यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए।”

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में दान पात्र और वित्तीय प्रबंधन में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद पहली बार अयोध्‍या के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे योगी ने समाजवादी पार्टी पर रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और जय श्रीराम का नारा लगाने पर लाठियां भाजने का आरोप लगाया।

अखिलेश यादव ने सात जून को मीडिया में आयी खबरों का हवाला देते हुए दावा किया था कि मंदिर को मिले दान के करोड़ों रुपये गायब हैं। उन्होंने अदालतों से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया था।

मंदिर के दानपात्र के गबन और वित्तीय कुप्रबंधन से जुड़े आरोपों की जांच के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के नेतृत्व में 13 जून को तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

भाषा आनन्द मनीषा रंजन

रंजन

रंजन