Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

प्रादे35 : मप्र सिकलसेल रोग लीड मुर्मू

सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू

ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), खासकर आदिवासी समुदायों में सिकल सेल रोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और इसके उन्मूलन के लिए मिले-जुले प्रयासों की जरूरत पर जोर देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि आनुवंशिक रक्त विकार से जुड़ी यह बीमारी वर्ष 2047 के लक्ष्य से बहुत पहले ही देश में जड़ से मिटा दी जाएगी।

वि1 : मोदी दूसरी लीड भारतवंशी

भारत दुनिया के लिए 'भरोसेमंद साझेदार' के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी

पेरिस, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत दुनिया के लिए एक 'विश्वसनीय साझेदार' के रूप में उभर रहा है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश ऐसे क्षेत्रों में निवेश कर रहा है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रगति, नवाचार और अवसरों को बढ़ाएंगे।

प्रादे50 : उप्र आदित्यनाथ आयुर्वेदिक

राम मंदिर की एसआईटी जांच ''दूध का दूध'' और ''पानी का पानी'' कर देगी : योगी आदित्यनाथ

अयोध्या (उप्र), उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए रामभक्‍तों को भरोसा दिया कि एसआईटी जांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।

दि9 : सीजेपी खुला पत्र मोदी

दीपके का प्रधानमंत्री को पत्र, छात्र आत्महत्या मामलों में मुआवजा और प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

नयी दिल्ली, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित छात्रों के प्रदर्शन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर परीक्षा संबंधी विवादों के बीच कथित रूप से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

दि16 : दिल्ली अदालत लीड टेलीग्राम

अदालत ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुन: परीक्षा से पहले सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ तक पहुंच को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने के केंद्र सरकार के कदम को शुक्रवार को बरकरार रखा और कहा कि यह आदेश ‘‘अनुचित नहीं’’ है।

दि24 : राहुल लीड जन्मदिन

राहुल 56 साल के हुए, प्रधानमंत्री और खरगे समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

दि13 : न्यायालय तमिलनाडु विश्वास मत

न्यायालय ने तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत में अनियमितताओं की जांच संबंधी याचिका खारिज की

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई को हुए विश्वास मत में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के अनुरोध वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया।

प्रादे10 : महाराष्ट्र अदालत नीट आरोपी

महाराष्ट्र : नीट पुनर्परीक्षा देने के लिए पॉक्सो मामले के 18 वर्षीय आरोपी को चार दिन की अंतरिम जमानत

मुंबई, विशेष पॉक्सो अदालत ने बलात्कार के आरोप में जेल में बंद 18 वर्षीय युवक को 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने के लिए चार दिन की अंतरिम जमानत प्रदान की है।

वि17 : इजराइल लेबनान लीड हमले

दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले तेज, अमेरिका-ईरान वार्ता टली; शांति समझौते पर संकट

यरुशलम, इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने रातभर दक्षिणी लेबनान में कई लक्ष्यों पर हमले किए, जबकि हिज्बुल्ला ने क्षेत्र में भीषण लड़ाई जारी रहने की जानकारी दी है। इन घटनाओं ने ईरान और अमेरिका के बीच हाल में हुए युद्ध समाप्ति संबंधी प्रारंभिक समझौते के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अर्थ19 : पूर्वोत्तर लीड सीतारमण

पूर्वोत्तर क्षेत्र सतत कृषि के दम पर देश का अगला विकास इंजन बन सकता है: सीतारमण

भोइर्यम्बोंग (मेघालय), केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र अपनी सतत कृषि एवं जैविक उत्पादों की ताकत का उपयोग करके भारत का अगला विकास इंजन बनने की क्षमता रखता है।

अर्थ12 : करेल लीड बजट

केरल के संशोधित बजट में समावेशी विकास एवं सतत बुनियादी ढांचा विकास पर जोर

तिरुवनंतपुरम, केरल के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री वी. डी. सतीशन ने 2026–27 का संशोधित बजट शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया।

खेल8 : खेल महिला भारत पाटिल

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स, भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह लेग स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

खेल15 : खेल आईओए चोपड़ा डोप लीड अभियान

डोपिंग के ख़िलाफ़ लड़ाई में शामिल हुए चोपड़ा, आईओए के साथ जागरूकता अभियान शुरू किया

नयी दिल्ली, डोपिंग के खिलाफ भारत की लड़ाई को शुक्रवार को बड़ी मजबूती मिली जब भाला फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ मिलकर इस समस्या के खिलाफ एक जागरूकता अभियान शुरू किया।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा