Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

प्रसूताओं की मौत के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो: अशोक गहलोत

जयपुर, 19 जून (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में प्रसूताओं की मौत और उनके गंभीर रूप से बीमार होने के मामले पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

गहलोत ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय देने की मांग भी की है।

एक बयान के अनुसार, गहलोत ने कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता माताओं की मृत्यु एवं कई महिलाओं की किडनी फेल होने की अत्यंत गंभीर व विचलित करने वाली घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

गहलोत ने इस अत्यंत संवेदनशील मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय देने की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि यह महज कोई सामान्य हादसा नहीं है, बल्कि सरकारी व्यवस्था की 'संस्थागत विफलता' है। उन्होंने मामले की जाँच रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक करने, जिम्मेदार अधिकारियों व डॉक्टरों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने तथा पीड़ितों के आजीवन इलाज की सरकारी गारंटी देने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी हैं।

इसमें गहलोत ने कहा है कि वह कोटा में भर्ती प्रसूताओं एवं उनके परिजनों से मिले। ‘‘वहाँ जो दृश्य देखा, वह दिल दहलाने वाला था। ये सभी अत्यंत गरीब परिवारों की बेबस महिलाएं हैं, जो सरकारी तंत्र पर भरोसा करके अस्पताल आई थीं और जिनके इस भरोसे के साथ क्रूर धोखा हुआ है।’’

पत्र में उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस अत्यंत संवेदनशील मामले में तत्काल एवं कठोर कार्रवाई करेंगे तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाएंगे।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा