Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

सांबा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर की 2.08 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की

जम्मू, 19 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को एक कथित मादक पदार्थ तस्कर की 2.08 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि तस्कर की पहचान सांबा जिले के विजयपुर निवासी नारायण शर्मा उर्फ ​​शूना के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत की गई, क्योंकि जांच में यह साबित हुआ कि ये संपत्तियां कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से बनाई गई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में लगभग 48.50 लाख रुपये का एक मकान, करीब 10 लाख रुपये की एक कार और लगभग 1.50 करोड़ रुपये की जमीन शामिल है। कुर्क की गई इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 2.08 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नारायण शर्मा वर्तमान में केंद्रीय कारागार कोट भलवाल में बंद है।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा