Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

कश्मीर: गलती से नियंत्रण रेखा पार करने वाले पाकिस्तान के नागरिक को वापस भेजा गया

श्रीनगर, 19 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर अनजाने में भारत आए पाकिस्तान के एक नागरिक को छह दिन बाद पाकिस्तान वापस भेज दिया गया। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सेना के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान असद खान के रूप में हुई है और वह 12 जून 2026 को गलती से नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था।

सेना ने बताया कि इसके बाद उसे कुपवाड़ा के सिमारी गांव में सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया था।

सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर बताया कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के निवासी असद खान को 18 जून 2026 को औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पाकिस्तान को सौंप दिया गया।

सेना के अनुसार, भारत में रहने के दौरान असद खान के साथ मानवीय मूल्यों के अनुरूप सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया गया।

सेना ने बताया कि यह कदम भारतीय सेना की मानवता, करुणा और अंतरराष्ट्रीय मानवीय मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सेना के मुताबिक, “असद की सुरक्षित वापसी भारतीय सेना के मूल्यों, जिम्मेदारी और सैन्य पेशेवरता के उच्चतम मानकों के पालन को दर्शाती है।”

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन