Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

जम्मू-कश्मीर में विस्फोटक, हिज्बुल मुजाहिद्दीन के पोस्टर बरामद होने के बाद तीन लोग गिरफ्तार

श्रीनगर, 19 जून (भाषा) जम्मू- कश्मीर के शोपियां जिले में तीन व्यक्तियों के पास से कथित तौर पर विस्फोटक पदार्थ और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के पोस्टर बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दक्षिण कश्मीर के इस जिले के पुडसू इलाके में इन तीन व्यक्तियों के पास से दो ग्रेनेड, 2.5 किलोग्राम पीईके (प्लास्टिक एक्सप्लोसिव किरकी), चार मोबाइल फोन और आतंकवादी संगठन से जुड़े पोस्टर बरामद किए।

उन्होंने इन व्यक्तियों की पहचान शोपियां के बेगमा के निवासी एजाज अहमद खांडे, अरबाज अहमद मीर और नासिर अहमद डार के रूप में की है।

उन्होंने बताया कि ये तीनों 31 मई से अपने घर से गायब थे।

भाषा खारी शोभना

शोभना