Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को सात रन से हराया

लीड्स, 19 जून (एपी) वेस्टइंडीज ने बृहस्पतिवार को यहां स्कॉटलैंड को सात रन से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपना विजय अभियान जारी रखा।

स्कॉटलैंड को जीत के लिए 154 रन की दरकार थी और टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बना लिए थे।

तेज गेदबाज आलिया एलीन ने इसके बाद मैच का रुख वेस्टइंडीज की ओर मोड़ दिया। उन्होंने 19वें ओवर में डार्सी कार्टर (59) सहित तीन विकेट चटकाए। स्कॉटलैंड को अंतिम ओवर में 17 रन की जरूरत थी लेकिन टीम अंतिम गेंद पर 146 रन पर सिमट गई।

ग्रुप दो में अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने ही अपने दोनों मैच जीते हैं। ग्रुप से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

स्कॉटलैंड ने दोनों पारियों में वेस्टइंडीज को मुश्किल में डाला। टीम ने पहले अपनी अनुशासित गेंदबाजी और अच्छे क्षेत्ररक्षण से 18 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर छह विकेट पर 124 रन कर दिया। अनुभवी स्टेफनी टेलर ने हालांकि टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा दिया।

स्टेफनी ने 19 गेंद में नाबाद 47 रन की पारी खेली और 34 रन बाउंड्री से बनाए जिससे वेस्टइंडीज की टीम छह विकेट पर 153 रन बनाने में सफल रही। वेस्टइंडीज ने अंतिम दो ओवर में 29 रन जोड़े जिसमें से 26 स्टेफनी ने बनाए।

स्कॉटलैंड के लिए कैथरीन फ्रेजर ने दो विकेट चटकाने के अलावा बाउंड्री पर शानदार कैच भी लपका और शेमाइन कैंपबेल (36) को रन आउट भी किया।

कैथरीन और कार्टर ने इसके बाद स्कॉटलैंड को लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत दिलाई। वेस्टइंडीज ने बीच में 13 गेंद में चार विकेट चटकाए जिससे स्कॉटलैंड की टीम अंत तक नहीं उबर पाई।

चौथे ओवर में कार्टर के पैर में चोट लगी और उन्हें 19 रन के स्कोर पर जीवनदान भी लिया। दौड़ने में हो रही परेशानी के बावजूद उन्होंने पांचवें ओवर के बाद 18वें ओवर तक कोई बाउंड्री नहीं लगाई।

बीच के ओवरों में स्कॉटलैंड ने लगभग पांच ओवर तक कोई बाउंड्री नहीं लगाई लेकिन वेस्टइंडीज की खराब गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के कारण टीम मैच में बनी रही।

एपी सुधीर पंत

पंत