Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

ईरान परमाणु स्थलों के निरीक्षण के लिए आईएईए को आमंत्रित करेगा: ट्रंप के दूत विटकॉफ

वाशिंगटन, 19 जून (एपी) ईरान संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी को अपने परमाणु स्थलों का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने अमेरिकी सांसदों को एक बंद कमरे में हुई बैठक में यह जानकारी दी।

इस बातचीत से परिचित दो अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हुई इस बैठक की जानकारी नाम न उजागर करने की शर्त पर दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को ईरान आमंत्रित करने से संबंधित सवालों का सीधे जवाब नहीं दिया।

हालांकि, ‘व्हाइट हाउस’ की प्रवक्ता ओलिविया वेल्स ने कहा कि इस समझौते के तहत ईरान को ‘‘अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को त्यागने की लिखित प्रतिबद्धता’’ देनी होगी।

आईएईए की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई बयान नहीं आया।

विटकॉफ ने संसद के शीर्ष नेताओं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समितियों के सदस्यों को बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) में कोई गुप्त या अतिरिक्त समझौता शामिल नहीं था। हालांकि, तेहरान और आईएईए के बीच एक अलग पत्र का मसौदा तैयार किया गया है जिसमें निरीक्षण का निमंत्रण दिया गया है।

विटकॉफ ने कहा कि आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी को भेजा गया यह पत्र उन्हें अमेरिकी परमाणु निरीक्षकों को तेहरान ले जाने की अनुमति देगा।

एपी खारी सिम्मी

सिम्मी