Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में फर्नीचर बाजार में लगी आग, छह दुकानें जलकर खाक

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के एक फर्नीचर बाजार में आग लग गई, जिसमें छह दुकानें और एक टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के बताया कि मंगोलपुरी के एस-ब्लॉक स्थित फर्नीचर बाजार में आग लगने की सूचना तड़के तीन बजे मिली जिसके बाद दमकल की गई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा

खारी सिम्मी

सिम्मी