Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

विशेष चुनाव में लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम की जीत, स्टॉर्मर को चुनौती देने की जमीन तैयार

लंदन, 19 जून (एपी) लेबर पार्टी के नेता एवं ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम ने संसद की एक सीट के लिए हुए विशेष चुनाव में जीत दर्ज कर ली और इसी के साथ वह प्रधानमंत्री कीअर स्टॉर्मर को नेतृत्व के लिए चुनौती देने की स्थिति में आ गए हैं।

बर्नहैम ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के मेकरफील्ड में हुए मुकाबले में आव्रजन विरोधी पार्टी ‘रिफॉर्म यूके’ के रॉब केन्यन को हराया।

इस जीत ने बर्नहैम की स्थिति को और मजबूत कर दिया है। वह अपनी पार्टी और मतदाताओं दोनों के बीच लोकप्रिय हैं और लेबर पार्टी एवं देश के नेता के तौर पर स्टॉर्मर की जगह लेने के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

एपी

सिम्मी खारी

खारी