Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

मंजांबी के दो गोल से स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराया

इंगलवुड (अमेरिका), 19 जून (एपी) स्थानापन्न खिलाड़ी योहान मंजांबी के दो गोल की मदद से स्विट्जरलैंड ने विश्व कप फुटबॉल की ग्रुप बी के मैच में बोस्निया-हर्जेगोविना पर 4-1 से जीत शानदार जीत हासिल की।

मंजांबी ने मैदान पर उतरने के तीन मिनट बाद ही मैच के 74वें मिनट में एक शानदार वॉली शॉट लगाकर विश्व कप में अपना पहला गोल किया। यह स्विट्जरलैंड का मैच में पहला गोल भी था। इसके बाद उसने गोल की झड़ी लगाकर ग्रुप बी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

बोस्निया के टैरिक मुहारेमोविच को खतरनाक टैकल के लिए लाल कार्ड दिखाए जाने के कारण उसकी टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा जिसका स्विट्जरलैंड ने पूरा फायदा उठाया। रुबेन वर्गास ने इसके कुछ देर बाद 84वें मिनट में स्विस टीम के लिए दूसरा गोल किया।

मंजांबी ने वर्गास के पास पर 90वें मिनट में फिर से गोल किया, जबकि कप्तान ग्रैनिट ज़ाका ने इंजरी टाइम के सातवें मिनट में पेनल्टी पर से गोल दागकर अपनी टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

इस बीच एर्मिन महमिच ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में बोस्निया के लिए गोल किया। अपना दूसरा विश्व कप खेल रही इस टीम के पास अब भी नॉकआउट चरण में पहुंचने का वैध मौका है।

पिछले सप्ताह कतर के साथ निराशाजनक 1-1 से ड्रॉ के बाद स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए के खिलाफ मैच में दबदबा बनाए रखा।

लेकिन स्विस टीम तब तक कोई सफलता हासिल नहीं कर पायी जब तक कि जर्मन क्लब फ्रीबर्ग के लिए खेलने वाले जिनेवा के मूल निवासी 20 वर्षीय मंजांबी के शानदार प्रदर्शन ने मैच का रुख नहीं बदल दिया। मुहारेमोविच को मिले लाल कार्ड ने भी मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई।

मंजांबी के पहले गोल के बाद ही सोफी स्टेडियम में स्विस दर्शक झूमने लगे थे। बोस्निया को भी जोरदार समर्थन मिल रहा था और 70,026 दर्शकों में उसके भी हजारों प्रशंसक मौजूद थे लेकिन उन्हें जश्न मनाने का खास मौका नहीं मिला।

बोस्निया ने अपना पहला मैच कनाडा के खिलाफ ड्रॉ खेला था, जिससे उसके पास कतर की तरह एक अंक है। स्विट्जरलैंड और कनाडा के चार-चार अंक हैं।

एपी

पंत

पंत