Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

लालू प्रसाद की सुरक्षा श्रेणी घटाए जाने के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहराना सही : तेज प्रताप

पटना, 18 जून (भाषा) जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बृहस्पतिवार को अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत बिहार सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा श्रेणी घटाए जाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराने में लालू प्रसाद बिल्कुल सही हैं।

बिहार गृह विभाग ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव सहित उनके परिवार के कई सदस्यों की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को पहले ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी।

राजद प्रमुख के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लालू जी सही कह रहे हैं। दिल्ली में बैठकर नीतीश कुमार ही यह सब करा रहे हैं। यदि लालू जी अपनी सुरक्षा श्रेणी घटाए जाने के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।’’

यह मुद्दा तब विवाद का कारण बन गया जब लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पटना स्थित अपने आधिकारिक आवास के बाहर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया। सरकार ने तेज प्रताप यादव को प्रदान की गई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा भी वापस ले ली है।

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार केवल प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता कुछ भी करने में सक्षम नहीं हैं।’’

लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को अपनी सुरक्षा श्रेणी घटाए जाने के लिए जनता दल यूनाइटेड प्रमुख नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया था।

भाषा कैलाश

शफीक

शफीक

शफीक