Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

उत्तराखंड सरकार को सिख तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए: अकाल तख्त जत्थेदार

अमृतसर, 18 जून (भाषा) अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड सरकार से श्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए यात्रा करने वाली सिख संगत की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन न्यास के प्रतिनिधियों से यह भी कहा कि तीर्थ यात्रा के दौरान सिखों को अपनी 'कृपाण' पीछे छोड़कर आने की उनकी अपील अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और चेतावनी दी कि उनसे जल्द ही इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

जत्थेदार ने कहा कि गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन न्यास के प्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे उत्तराखंड सरकार से संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि रास्ते में स्थानीय लोग किसी भी सिख श्रद्धालु को परेशान न करें।

हाल ही में कर्णप्रयाग में चार सिख तीर्थयात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की घटना के संबंध में गड़गज ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई अत्यंत निंदनीय और एकतरफा प्रतीत होती है।

भाषा

शुभम शफीक

शफीक