Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

शिवसेना (उबाठा) के बागी सांसद शुक्रवार को शिंदे नीत पार्टी में शामिल नहीं होंगे : सूत्र

मुंबई, 18 जून (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के छह बागी सांसद शुक्रवार को पार्टी के 60वें स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल नहीं होंगे। इनके शिवसेना में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाला गुट, दोनों ही शुक्रवार को अविभाजित शिवसेना का स्थापना दिवस मनाएंगे।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवसेना (उबाठा) के छह सांसद इस अवसर पर शिंदे नीत शिवसेना में शामिल होंगे। 'व्हिप' जारी होने के बावजूद इन सांसदों ने अपनी पार्टी की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।

लेकिन सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को ये सांसद शिंदे नीत पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश