Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

देहरादून में जुआ खेलते अमेरिकी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

देहरादून, 18 जून (भाषा) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने एक अमेरिकी नागरिक सहित 13 लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी के अलावा 1,52,870 रुपये तथा 41 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर छापे की यह कार्रवाई की गयी।छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के एक कमरे में चार मेजों पर जुआ खेल रहे एक अमेरिकी सहित 13 व्यक्ति मिले जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध राजपुर पुलिस थाने में जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में तासी दाण्डो (67) भी शामिल हैं जो अमेरिका के ओरेगन के रहने वाले हैं और फिलहाल देहरादून की तिब्बती कॉलोनी में रह रहे हैं। अन्य आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के तेनजिन छोगे (46), देहरादून के तेनजिंग निमा (51), पेमा वन्सु (59), फुखु सिरिगं (51), सिरीगं फुसंको (41), तेनजिगं (53), डी. फुर्सत (42), श्रृंग धुन्धो (41), योटीन जासू (54), धारगिल (65), धुन्डुप (56) तथा गैलसिगं (47) के रूप में हुई है।

भाषा दीप्ति शफीक

शफीक