Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

सीबीआई ने 2021 के बंगाल चुनाव के बाद कूचबिहार में हुई हिंसा के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

कोलकाता, 18 जून (भाषा) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद कूचबिहार के शीतलकूची में हुई हिंसा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता माणिक मैत्रा की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी से एक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

सीबीआई ने दावा किया कि आरोपी श्यामल बर्मन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार था और उसने कभी जांच या मुकदमे का सामना नहीं किया।

बयान के अनुसार एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया था।

सीबीआई ने कहा कि बर्मन को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दो मई 2021 को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अज्ञात लोगों ने शीतलकूची में भाजपा कार्यकर्ता मैत्रा पर लोहे की रॉड से हमला किया था।

प्राथमिकी के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें गोली भी मारी थी। इसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई।

भाषा जोहेब माधव

माधव