Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

इजराइली सेना लेबनान में तब तक तैनात रहेगी जब तक इजराइल की सुरक्षा के लिए जरूरी होगा: नेतन्याहू

तायर, 18 जून (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान में बनी रहेगी, जहाँ उसने सीमा से 10 किलोमीटर अंदर तक कब्जा कर लिया है।

अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद नेतन्याहू की यह पहली टिप्पणी है। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल को ‘‘दक्षिणी लेबनान में एक सुरक्षा जोन बनाए रखना होगा, और इसके लिए जरूरी है कि जब तक इजराइल की सुरक्षा के लिए जरूरी हो, हम वहाँ से न हटें।’’

वह पूर्व में भी दक्षिणी लेबनान से न हटने की बात कह चुके हैं।

पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते में लेबनान में भी युद्ध खत्म करने का आह्वान किया गया है, जहाँ इजराइल चरमपंथी गुट हिज्बुल्ला से लड़ रहा है।

एपी

नेत्रपाल माधव

माधव