Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने दो स्वर्ण समेत तीन पदक जीते

सुहल (जर्मनी), 18 जून (भाषा) भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के पहले दिन दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।

सेजल कांबले ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी साथी हिमांशी ने कांस्य पदक हासिल किया।

भारत ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता।

सेजल कांबले, वंशिका चौधरी और नव्या बिश्नोई की तिकड़ी ने कुल 1700 का स्कोर बनाकर तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

भाषा नमिता

नमिता