Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

सहारनपुर में पति की मौत के आधे घंटे के भीतर पत्नी ने भी दम तोड़ा

सहारनपुर (उप्र), 18 जून (भाषा) सहारनपुर में एक व्यक्ति की मौत के सदमे में उसकी पत्नी ने भी आधे घंटे के भीतर दम तोड़ दिया और इस दंपति की अंतिम यात्रा देख गांव वालों की आंखे नम हो गईं।

थाना गंगोह के ग्राम कोली माजरा निवासी लकी सिंह ने बताया कि उनके पिता अमर सिंह (68) गांव में ही मोबाइल फोन की एक दुकान चलाते थे। लकी ने बताया कि करीब तीन साल पहले उनकी मां परवेश कौर (64) को लकवा मार गया था।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे उनके पिता के सीने में तेज दर्द हुआ और उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पति की मौत की खबर मिलते ही परवेश कौर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और आधे घंटे के भीतर उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

दंपति की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया और घर से पति-पत्नी की दो अर्थियां निकलते देख लोगों की आंखें नम हो गईं। दंपति के परिजनों और गांव वालों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक