Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

अमेरिका ने 12 से अधिक जहाजों को ईरानी बंदरगाह क्षेत्रों से जाने की अनुमति दी

वाशिंगटन, 18 जून (एपी) उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिकी नौसेना ने समझौते के तहत नाकेबंदी हटाते हुए ईरान के बंदरगाह क्षेत्रों से 12 से अधिक जहाजों को जाने की अनुमति दे दी है।

वेंस ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब होर्मुज जलडमरूमध्य से अधिक तेल का प्रवाह हो रहा है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि बुधवार रात को उस समुद्री मार्ग से 1.25 करोड़ से अधिक बैरल तेल का परिवहन किया गया।

वेंस ने कहा कि यह फरवरी के अंत में संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक स्तर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका समझौते के शुरुआती चरण में अपनी जिम्मेदारी का पालन कर रहा है।

एपी

देवेंद्र माधव

माधव