Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू     |   विपक्ष के सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   राजद के पूर्व नेता मृत्युंजय तिवारी आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   एयरलाइन शुरू करने की खबरों को अडानी एंटरप्राइजेज ने किया खारिज     |   कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर धमाके     |  

झांसी : बिना अनुमति रैली निकालने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों लोगों पर मुकदमा

झांसी, 18 जून (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं की ओर से बिना अनुमति विरोध रैली निकाले जाने को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने बुधवार को स्थानीय बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और जन समस्याओं से जुड़ा एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

सदर बाजार थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि प्रशासन ने सपा को जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने या रैली निकालने की अनुमति नहीं दी थी, फिर भी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों ने बस स्टैंड स्थित एक बारात घर से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और आवागमन बाधित करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली।

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में संबंधित क्षेत्र के उपनिरीक्षक धर्म सिंह की शिकायत पर सपा के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला सहित दो दर्जन से अधिक नामजद और 250-300 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

सं राजेंद्र पारुल

पारुल