Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू     |   विपक्ष के सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   राजद के पूर्व नेता मृत्युंजय तिवारी आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   एयरलाइन शुरू करने की खबरों को अडानी एंटरप्राइजेज ने किया खारिज     |   कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर धमाके     |  

भारती एयरटेल के राहुल वत्स 2026-27 के लिए सीओएआई के चेयरमैन बने

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नेतृत्व टीम की घोषणा की, जिसमें भारती एयरटेल के समूह प्रमुख नियामक अधिकारी और निदेशक (निगमित मामले) राहुल वत्स को नया चेयरमैन चुना गया।

वत्स, वोडाफोन आइडिया के अभिजीत किशोर की जगह सीओएआई की कमान संभालेंगे, जिन्होंने वर्ष 2025-26 के लिए दूरसंचार कंपनियों की इस संस्था के चेयरमैन के तौर पर काम किया था।

इसके अलावा, रिलायंस जियो इन्फोकॉम के मुख्य नियामक अधिकारी, रवि गांधी सीओएआई के उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपनी सालाना आम बैठक (एजीएम) के समापन की घोषणा करते हुए, सीओएआई ने कहा कि इस बैठक में सदस्य क्षेत्र में अहम बदलावों की समीक्षा करने, उभरती प्राथमिकताओं पर विचार करने और भारत के डिजिटल संचार परिवेश को मजबूत करने के प्रारूप पर चर्चा करने के लिए एक साथ आए।

सीओएआई की विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए सीओएआई की नेतृत्व की भी घोषणा की गई। भारती एयरटेल लिमिटेड के समूह मुख्य नियामक अधिकारी और निदेशक (निगमित मामले) राहुल वत्स सीओएआई के चेयरमैन होंगे, जबकि रिलायंस जियो इन्फोकॉम के मुख्य नियामक अधिकारी, रवि पी गांधी उपाध्यक्ष होंगे।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय