Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

दिल्ली: देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार; पांच महिलाओं को छुड़ाया गया

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में संचालित एक कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है और अवैध गतिविधियों का संचालन करने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई मध्य दिल्ली में अनैतिक तस्करी गतिविधियों के बारे में मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपों की पुष्टि के लिए एक छापेमारी टीम ने एक कॉन्स्टेबल को ग्राहक बनाकर उस जगह पर भेजा और उसे पैसे के बदले यौन सेवाओं की कथित तौर पर पेशकश की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'नकली ग्राहक ने स्पा संचालक को पहले से चिन्हित 1,800 रुपये के नोट दिए और उसे यौन सेवाओं के लिए एक महिला से मिलवाया गया। संकेत मिलने के बाद छापेमारी टीम परिसर में दाखिल हुई और तलाशी ली।'

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को ऐसे सबूत मिले जिनसे स्पा में देह व्यापार संचालित किये जाने का पता चला और कथित संचालक सावेद अली उर्फ शबीर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पांच महिलाओं को वहां से छुड़ाया गया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की पहचान गोपनीय रखी गई है और जांच जारी है।

भाषा शुभम अमित

अमित