Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

केरल में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, 1 की मौत और करीब 20 घायल

रविवार को कुट्टिप्पुरम के पास एक निजी बस के नियंत्रण खोकर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। यह बस त्रिशूर से कोझिकोड जा रही थी। बस पहले एक ऑटोरिक्शा से टकराई और इसके बाद एक कार के ऊपर पलट गई। यह कार पहले ही एक अन्य दुर्घटना का शिकार हो चुकी थी।

एक अधिकारी के मुताबिक, घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों, पुलिसकर्मियों और फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की टीमों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस के एक हिस्से को काटना पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस की पहचान 'डिफेंडर' के रूप में हुई है और हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। घायलों को इलाज के लिए कुट्टिप्पुरम, वलांचेरी और कोट्टक्कल के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।