Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

नेपाल में मादक पदार्थ की तस्करी के संदेह में दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, 14 जून (भाषा) नेपाल में कथित तौर पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेपाल पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी जिले के दो लोगों (32 वर्षीय अहमद लादन और 33 वर्षीय मोहम्मद सद्दाम) को शनिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने एक नेपाली नागरिक (जितेन्द्र पासवान) को भी गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि जब संदिग्धों ने सुरक्षा जांच के दौरान रुकने से इनकार किया, तो पुलिस ने उन पर गोली चलाई, जिसके बाद गिरफ्तारियां की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों के पास से लगभग 30,000 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। ट्रामाडोल एक ऐसी दवा है जिसका उपयोग दर्द निवारक के रूप में किया जाता है, लेकिन इसका नशे के लिए भी दुरुपयोग किया जाता है।

अधिकारियों ने संदिग्धों द्वारा इस्तेमाल की गई एक कार और एक मोटरसाइकिल तथा पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए।

पुलिस ने संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को हिरासत में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।

भाषा शुभम शोभना

शोभना