जयपुर, 31 मई (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार अपने कार्यकाल के पहले दिन से युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है और चार लाख सरकारी नौकरियां तथा छह लाख निजी क्षेत्र की नौकरियों के लिए प्रयास जारी हैं।
मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने बताया कि अब तक 1.25 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जबकि 1.35 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, इस वर्ष 1.25 लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है।
परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 350 से अधिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने युवा नीति लागू की है और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है।
भाषा बाकोलिया जोहेब
जोहेब