Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

झारखंड के लोहरदगा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

लोहरदगा, 31 मई (भाषा) झारखंड के लोहरदगा जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार रात सेन्हा पुलिस थाना क्षेत्र के डोका गांव में हुई। मृतकों की पहचान इतवरिया उरांव (70) और लक्ष्मी देवी (50) के रूप में हुई है।

सेन्हा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी नीरज झा ने बताया, “तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने पर दोनों महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। यह घटना तब हुई, जब दोनों महिलाएं अपने घरों के बाहर बैठी थीं।”

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप