Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

राजस्थान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में कुचामन थाना प्रभारी निलंबित

जयपुर, 31 मई (भाषा) राजस्थान सरकार ने नागौर जिले के कुचामन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के दौरे के दौरान सुरक्षा चूक के मामले में अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक मुकेश चौधरी ने बताया कि कुचामन थाना प्रभारी सतपाल सिंह सांगवा को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव और कुचामन के तहसीलदार कैलाश इनानिया का भी तबादला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 29 मई को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर सुरक्षा घेरे को तोड़कर राठौड़ के काफिले को काले झंडे दिखाए थे।

अधिकारियों के अनुसार, राठौड़ कुचामन में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में शामिल होने पहुंचे थे, तभी पहले से मौजूद आरएलपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे को तोड़कर भाजपा नेता के वाहन के पास तक पहुंच गए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए काले झंडे लहराए।

इस घटना को बड़ी सुरक्षा चूक माना गया, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब