नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि38 मोदी लीड मन की बात
प्रधानमंत्री ने रिकॉर्ड बनाने वाले धावकों से बातचीत की, ‘मन की बात’ में केरल की तैराकी पहल का जिक्र
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले धावकों गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से रविवार को बातचीत की और कहा कि राष्ट्रीय वरिष्ठ एथलेटिक्स महासंघ प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ की पूरे देश में चर्चा हो रही है।
दि56 राहुल सीबीएसई लीड छात्र
सीबीएसई ओएसएम विवाद पर राहुल बोले- छात्रों को उनके सवालों के बदले अपमान का सामना करना पड़ा
नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई ओएसएम विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर रविवार को निशाना साधा। उन्होंने छात्रों के साथ अपने संवाद का एक वीडियो साझा करते हुए उन्हें बहादुर युवा भारतीय बताया, जिन्होंने मोदी सरकार से सरल सवाल पूछे, लेकिन उन्हें बदले में “जवाब के बजाय अपमान” मिला।
प्रादे69 बंगाल लीड तृणमूल सांसद
भाजपा समर्थकों ने पुलिस थाने के बाहर मुझ पर हमला किया : तृणमूल नेता कल्याण बनर्जी का दावा
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक पुलिस थाने के बाहर भीड़ द्वारा हमला किये जाने के कारण उनके सिर पर चोट लगी है।
प्रादे79 कश्मीर आतंक आईएसआई
आईएसआई ने कार्रवाई से बचने के लिए आतंकी समर्थकों से राष्ट्रीय दलों से जुड़ने को कहा: अधिकारी
श्रीनगर, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई और आतंकी घटनाओं की जांच से बचने के मकसद से जम्मू-कश्मीर में अपने स्थापित ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क को मुख्यधारा की राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों में घुसपैठ करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
दि48 दिल्ली इमारत दूसरी लीड मृतक संख्या
साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या चार हुई, प्राथमिकी दर्ज
नयी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला एक व्यावसायिक इमारत ढहने की घटना में चार लोगों की मौत के बाद पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रादे15 उप्र पैरा एथलीट गिरफ्तार
गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, साथी एथलीट गिरफ्तार
गाजियाबाद (उप्र) : गाजियाबाद जिले की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में उनके एक साथी एथलीट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रादे64 अदालत निलंबित
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सीबीआई अदालत के पूर्व विशेष न्यायाधीश को निलंबित किया
चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंचकूला स्थित सीबीआई अदालत के पूर्व विशेष न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी राजीव गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्रादे53 महाराष्ट्र बारिश लीड मुंबई
मुंबई, उपनगरों में बारिश से कुछ इलाकों में जलजमाव, यातायात बाधित
मुंबई, मुंबई और उपनगरों में रविवार सुबह मानसून-पूर्व व्यापक बारिश हुई जिससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।
प्रादे78 केरल एडीएम सरकार लीड सीबीआई
एडीएम नवीन बाबू की मौत: केरल सरकार मामले की जांच सीबीआई को सौंपने पर कर रही विचार
तिरुवनंतपुरम, केरल की संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) नवीन बाबू की मौत के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप सकती है। इस संबंध में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिए जाने की संभावना है।
वि1 फ्रांस चैंपियंस लीग हिंसा
पीएसजी की जीत के जश्न के दौरान हिंसा भड़की, पेरिस पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
पेरिस : पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के शनिवार को दूसरी बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने के बाद देर रात जश्न के दौरान हिंसा भड़क गई और लोगों के एक समूह ने फ्रांस की राजधानी में एक थाने पर धावा बोलने की कोशिश की। पेरिस पुलिस ने हिंसा के इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।
अर्थ12 अर्थव्यवस्था गर्ग
बेरोजगारी की स्थिति गंभीर; चीनी निवेश की अनुमति से रोजगार, विनिर्माण को मिलेगा बल: गर्ग
नयी दिल्ली : भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे होने के बीच पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा है कि देश में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर है और गलत नीतिगत रूपरेखा के कारण अर्थव्यवस्था में विनिर्माण का योगदान स्थिर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत में चीन से आने वाले निवेश की अनुमति दी जाए तो हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, डिजिटल और एआई जैसे क्षेत्रों में नए उत्पादों और मशीनों के विनिर्माण में बड़े पैमाने पर गति आ सकती है और रोजगार में वृद्धि हो सकती है।
खेल16 खेल बैडमिंटन लीड भारत
सात्विक-चिराग पहली बार बने सिंगापुर ओपन चैंपियन, विश्व टूर पर दो साल का खिताबी सूखा खत्म
सिंगापुर, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पूर्व विश्व नंबर एक जोड़ी ने रविवार को पुरुष युगल फाइनल में इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी की जोड़ी को हराकर अपना पहला सिंगापुर ओपन बैडमिंटन खिताब जीत लिया।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि9 निराशा शोध
निराशा से कैसे उबरें: इस जटिल भाव पर विशेषज्ञ की राय
डबलिन, जब निराशा होती है, तो क्या आपकी स्वाभाविक प्रवृत्ति उसे भुलाकर आगे बढ़ने की होती है? मेरे शोध और कई कार्यस्थलों के अनुभव से पता चलता है कि यह प्रतिक्रिया बिल्कुल गलत भी हो सकती है।
भाषा
शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल