Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

रूतुराज गायकवाड़ ने भारत ए टीम में चोटिल रियान पराग की जगह ली

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका में होने वाली आगामी तीन देशों की श्रृंखला के लिए भारत ए टीम में चोटिल रियान पराग की जगह ली है। बीसीसीआई ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में खेले थे। उम्मीद है कि रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) सहित उन्हें लगभग तीन महीने तक खेल से बाहर रहना पड़ेगा।

भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली यह तीन देशों की श्रृंखला नौ जून से शुरू होगी।

बीसीसीआई ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी तीन देशों की श्रृंखला के लिए भारत ए टीम में रूतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है। उन्होंने उप-कप्तान रियान पराग की जगह ली है जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। ’’

विज्ञप्ति में आगे कहा गया, ‘‘रियान के रिहैबिलिटेशन की देखरेख बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ द्वारा की जाएगी। ’’

तीन देशों की श्रृंखला के लिए भारत ए टीम:

तिलक वर्मा (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द