Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

उत्तर प्रदेश के पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किए गए राजीव कृष्ण

लखनऊ, 31 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को राजीव कृष्ण को पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया, जो पिछले साल 31 मई से कार्यवाहक डीजीपी थे।

उत्तर प्रदेश में चार साल के बाद पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति से जुड़ा आदेश गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने जारी किया।

मई 2022 में मुकुल गोयल को हटाए जाने के बाद से उत्तर प्रदेश में कोई पूर्णकालिक डीजीपी नहीं था। गोयल के बाद राज्य में कई कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक रहे जिनमें डी. एस. चौहान, आर. के. विश्वकर्मा, विजय कुमार, प्रशांत कुमार और कृष्ण शामिल हैं।

वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी गौतम बुद्ध नगर जिले के मूल निवासी हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में स्नातक स्तर तक की पढ़ाई कर चुके कृष्ण ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत राज्य पुलिस में प्रयागराज में एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के तौर पर की थी, और बाद में उन्होंने बरेली, कानपुर और अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दी।

सूत्रों के मुताबिक कृष्ण ने फिरोजाबाद, आगरा, लखनऊ और मथुरा समेत विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पदों पर भी काम किया है।

उन्होंने बताया कि कृष्ण जून 2029 में सेवानिवृत्त होंगे।

भाषा अभिनव सलीम जोहेब

जोहेब