Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

अभिनेता अजित की मां का चेन्नई में अंतिम संस्कार

चेन्नई, 31 मई (भाषा) अभिनेता अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का अंतिम संस्कार रविवार सुबह चेन्नई में परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में किया गया।

मोहिनी का शनिवार तड़के लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।

पेशेवर जिम्मेदारियों के सिलसिले में दुबई में मौजूद अजित अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तुरंत चेन्नई लौट आए।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह अभिनेता के इंजामबक्कम स्थित आवास पर पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए रखा गया, ताकि करीबी सहयोगी और रिश्तेदार अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।

इसके बाद बसंत नगर शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार ने इससे पहले एक संयुक्त बयान जारी कर शोक की इस घड़ी में निजता बनाए रखने का अनुरोध किया था और इस बात पर जोर दिया था कि अंतिम संस्कार एक निजी पारिवारिक मामला ही रहेगा।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश