Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

तमिलनाडु: राज्यसभा नामांकन प्रक्रिया सोमवार से; टीवीके को पहली बार उच्च सदन में सीट मिलने की संभावना

चेन्नई, 31 मई (भाषा) तमिलनाडु से राज्यसभा की एक सीट को भरने के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी और सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को उच्च सदन में पहली सीट मिलने की उम्मीद है।

ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नेता सी. वी. षणमुगम ने मैलाम विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद सात मई, 2026 को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि टीवीके इस सीट के लिए खुद मैदान में खड़ी होगी या इसे किसी गठबंधन सहयोगी, विशेष रूप से कांग्रेस को आवंटित करेगी। राज्य विधानसभा चुनाव के बाद टीवीके के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं था, इस बीच कांग्रेस उसे समर्थन देने वाली पहली पार्टी थी।

निर्वाचन आयोग (ईसी) के सूत्रों के अनुसार, नामांकन-पत्र एक से आठ जून तक दाखिल किए जा सकते हैं और नामांकन पत्रों की जांच नौ जून को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून है। मतदान 18 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे शुरू होगी।

भाषा सुरभि सुरेश

सुरेश