Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

गुरुग्राम में कारखाने में लगी भीषण आग, काबू पाया गया

गुरुग्राम, 31 मई (भाषा) गुरुग्राम के मुशेदपुर-खुरामपुर गांव के पास शनिवार देर रात एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिससे पूरी इकाई आग की चपेट में आ गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने एक बड़ा अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 'ओम साईराम इंडस्ट्री' में देर रात करीब 1:40 बजे लगी आग पर जिले के विभिन्न हिस्सों से भेजे गए आठ दमकल वाहनों की मदद से लगभग आठ घंटे बाद काबू पा लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने एवं बचाव अभियान शुरू किया।

दमकल नियंत्रण कक्ष के अनुसार, पटौदी दमकल स्टेशन के कर्मी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। आग की तीव्रता को देखते हुए मानेसर, भीम नगर, सेक्टर 37 और सेक्टर 29 दमकल स्टेशन से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भेजी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि रात के समय कम दृश्यता के कारण शुरुआत में आग की भयावहता का आकलन करना मुश्किल था। हालांकि, लपटों और घने धुएं को देखकर अधिकारियों ने तुरंत अतिरिक्त सहायता बुलाई। अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों का मानना ​​है कि घटना के समय फैक्टरी के अंदर श्रमिक मौजूद नहीं थे। दमकल और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद फैक्टरी के अंदर तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, 'तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मलबे के नीचे कोई फंसा है या नहीं।'

भाषा शुभम अमित

अमित