Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

तिरुनेलवेली और तेनकाशी में गिरोह के हमला मामले में संदिग्ध हिरासत में लिया गया

चेन्नई, 31 मई (भाषा) तमिलनाडु के तिरुनेलवेली और तेनकाशी जिलों में मोटरसाइकिल सवार एक गिरोह के सदस्यों द्वारा किए गए सिलसिलेवार हमलों के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को मुठभेड़ के बाद काबू में कर लिया और उसे हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दोपहिया वाहनों पर सवार एक गिरोह के नौ नकाबपोश बदमाशों ने 28 और 29 मई को तिरुनेलवेली और तेनकाशी जिलों में अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर हंसिया से अंधाधुंध हमला किया। हमले के तुरंत बाद गिरोह के सदस्य मौके से फरार हो गए। हमले में घायल हुए सात लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें पता चला कि संदिग्धों में से एक तेनकाशी जिले के नेत्तूर का रहने वाला अय्यप्पन, उत्तरी अरियानायगीपुरम के अरसांगुलम क्षेत्र में छिपा हुआ है। उसने बताया कि इसके बाद इस मामले के लिए गठित विशेष पुलिस दल उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंचा।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘अय्यप्पन को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने पुलिस दल पर हथियार से हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी को गोली लगी।’’

पुलिस ने बताया कि उसे तुरंत चिकित्सा उपचार के लिए चेरनमहादेवी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि तिरुनेलवेली के पुलिस अधीक्षक वी. प्रसन्न कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी की स्थिति की जानकारी ली।

भाषा शुभम सुरभि

सुरभि