Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

जम्मू कश्मीर: पीओके में घुसने की कोशिश कर रहे तीन लोग पकड़े गए

श्रीनगर, 31 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को सेना के जवानों ने पकड़ लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र के रहने वाले ये तीनों व्यक्ति शनिवार रात को हथलंगा-नाम्बला मार्ग से होते हुए पीओके में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों को सेना के जवानों ने पकड़ लिया, जिनमें कथित तौर पर प्रादेशिक सेना का एक पूर्व जवान भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सेना की उसी इकाई ने सिलीकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पार करके कश्मीर में घुस आए एक पीओके निवासी को पकड़ लिया।

मुजफ्फराबाद निवासी जीशान मीर ने दावा किया कि उसने उरी के तिलाई में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए नियंत्रण रेखा पार किया।

अधिकारियों ने बताया कि मीर और लड़की दोनों से सुरक्षा बल पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा शुभम सुरभि

सुरभि