Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि9 रक्षा सीडीएस लीड सुब्रमणि

जनरल सुब्रमणि ने भारत के नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का पदभार संभाला

नयी दिल्ली : पाकिस्तान और चीन संबंधी मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने रविवार को भारत के नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के रूप में पदभार संभाल लिया।

दि23 रक्षा नौसेना लीड स्वामीनाथन

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला

नयी दिल्ली : एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने तेजी से बदलते क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा परिदृश्य के बीच रविवार को भारत के नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला।

दि27 दिल्ली इमारत लीड मृतक संख्या

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या चार हुई, जांच शुरू

नयी दिल्ली : दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी।

प्रादे16 बंगाल अभिषेक हमला गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला मामले में चार लोग गिरफ्तार

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर दौरे के दौरान हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे15 उप्र पैरा एथलीट गिरफ्तार

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, साथी एथलीट गिरफ्तार

गाजियाबाद (उप्र) : गाजियाबाद जिले की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में उनके एक साथी एथलीट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अर्थ12 अर्थव्यवस्था गर्ग

बेरोजगारी की स्थिति गंभीर; चीनी निवेश की अनुमति से रोजगार, विनिर्माण को मिलेगा बल: गर्ग

नयी दिल्ली : भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे होने के बीच पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा है कि देश में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर है और गलत नीतिगत रूपरेखा के कारण अर्थव्यवस्था में विनिर्माण का योगदान स्थिर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत में चीन से आने वाले निवेश की अनुमति दी जाए तो हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, डिजिटल और एआई जैसे क्षेत्रों में नए उत्पादों और मशीनों के विनिर्माण में बड़े पैमाने पर गति आ सकती है और रोजगार में वृद्धि हो सकती है।

अर्थ5 अप्रत्याशित लाभ कर पेट्रोल

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाया

नयी दिल्ली : सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगाए जाने वाले अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती कर दी है। यह बदलाव एक जून से लागू होगा। हालांकि, घरेलू खपत वाले ईंधन पर कर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वि4 अमेरिका ट्रंप ईरान

ईरान के साथ ‘बहुत अच्छे समझौते’ के करीब है अमेरिका: ट्रंप

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान एक ‘‘बहुत अच्छे समझौते’’ के करीब हैं लेकिन अगर वाशिंगटन को वह नहीं मिलता जो वह चाहता है तो वह ‘‘मामले को किसी और तरीके से खत्म करेगा।’’

वि1 फ्रांस चैंपियंस लीग हिंसा

पीएसजी की जीत के जश्न के दौरान हिंसा भड़की, पेरिस पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

पेरिस : पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के शनिवार को दूसरी बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने के बाद देर रात जश्न के दौरान हिंसा भड़क गई और लोगों के एक समूह ने फ्रांस की राजधानी में एक थाने पर धावा बोलने की कोशिश की। पेरिस पुलिस ने हिंसा के इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।

खेल8 खेल तेंदुलकर सूर्यवंशी

सूर्यवंशी विशेष प्रतिभा, किसी को भी उनके नैसर्गिक खेल के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए: तेंदुलकर

मुंबई : बल्लेबाजी के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘विशेष’ प्रतिभा करार दिया तथा कोच और मेंटोर (मार्गदर्शक) से भारतीय क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ रहे इस खिलाड़ी के नैसर्गिक खेल में हस्तक्षेप नहीं करने का आग्रह किया।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल