Breaking News

MP: पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा, अब तक 5 लोगों की मौत     |   टेरर फंडिंग केस: HC ने इंजीनियर राशिद को 25 से 30 जून तक अंतरिम जमानत दी     |   कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस: CM सिद्धारमैया की राहुल गांधी संग बैठक जारी     |   कसमंडी किला-मस्जिद विवाद: बकरीद पर विवादित स्थल पर नमाज अदा करने पर लगी रोक     |   बीजू जनता दल से इस्तीफा देने के बाद सांसद देबाशीष सामंतराय BJP में शामिल     |  

टीएमसी ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या की निंदा की

कोलकाता, छह मई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बुधवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात लोगों द्वारा भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की निंदा की और घटना की अदालत की निगरानी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की।

टीएमसी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं, साथ ही पिछले तीन दिन में भाजपा समर्थित उपद्रवियों द्वारा चुनाव बाद की हिंसा की कथित घटनाओं में तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं। ये घटनाएं ऐसे समय हुई हैं जब राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हैं।’’

पार्टी ने कहा, ‘‘हम इस मामले में अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच सहित कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं ताकि जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके।’’

टीएमसी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं का कोई स्थान नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश

अविनाश