Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक पर गोली चलाई गई

कोलकाता, छह मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ को करीब से गोली मार दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना मध्यमग्राम क्षेत्र में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक के रूप में कार्यरत रथ को कथित तौर पर एक सड़क पर निशाना बनाया गया।

सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में रथ को कई गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

घटना के तुरंत बाद, पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में मौजूद हैं और गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश