Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

सोनी ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण के विशेष अधिकार हासिल किए हैं।

प्रसारण अधिकार हासिल करने के संबंध में किए गए समझौते के अनुसार इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। इसे पूरे भारत और उपमहाद्वीप में सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।

भारत ने पिछले एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 107 पदक हासिल किए थे और वह इस बार इससे बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।

एशियाई खेलों में ओलंपिक में शामिल 32 खेलों सहित 41 खेलों में खिलाड़ी अपना भाग्य आजमाएंगे। इस बार इन खेलों में मिश्रित मार्शल आर्ट और सर्फिंग जैसे नए खेल भी शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा एशियाई खेलों में क्रिकेट, टेनिस, ईस्पोर्ट्स, कबड्डी, सेपक टकरा और कुराश जैसे खेल भी शामिल हैं। क्रिकेट भारतीय दर्शकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होने की उम्मीद है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी।

भाषा

पंत

पंत