Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली में 22 वर्षीय युवती की हत्या, यौन उत्पीड़न की आशंका, पूर्व घरेलू सहायक पर शक

दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके की एक कॉलोनी में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवती की उसके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतका एक वरिष्ठ सिविल सर्वेंट की बेटी थी। युवती ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शुरुआती जांच में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस को संदेह है कि मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से युवती का गला घोंटा गया। घटना के समय युवती घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता जिम गए हुए थे। सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का शक एक पूर्व घरेलू सहायक पर है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाला गया था। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।