Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

वेलस्पन वन ने जेएनपीए एसईजेड में 2.10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र इंडेव इंफ्रा को दिया पट्टे पर

मुंबई, 21 अप्रैल (भाषा) वेयरहाउसिंग एवं औद्योगिक रियल एस्टेट मंच वेलस्पन वन ने जेएनपीए विशेष आर्थिक क्षेत्र में 2.10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र इंडेव इंफ्रा को गोदाम और संबद्ध लॉजिस्टिक्स संचालन के लिए पट्टे पर दिया है।

वेलस्पन वन ने मंगलवार को बयान में कहा, इस समझौते के तहत इंडेव इंफ्रा इस सुविधा का उपयोग अपनी ‘फ्री ट्रेड वेयरहाउसिंग जोन’ (एफटीडब्ल्यूजेड) क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक रणनीतिक केंद्र के रूप में करेगा।

इंडेव को एफटीडब्ल्यूजेड इकाइयों के विकास एवं संचालन में विशेषज्ञता हासिल है।

वेलस्पन वन ने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी इंडेव इंफ्रा की उपस्थिति को मजबूत करती है जिससे उसे निर्बाध, बंदरगाह से जुड़े आपूर्ति श्रृंखला समाधान प्रदान करने और प्रमुख बाजारों में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रवाह को समर्थन देने की क्षमता मिलती है।

इंडेव इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एस. जेवियर ब्रिटो ने कहा कि... यह साझेदारी व्यापार प्रवाह को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और ग्राहकों को एकीकृत एवं मूल्यवर्धित लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने की हमारी क्षमता को मजबूत करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका