Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

चांदी का वायदा भाव 946 रुपये टूटकर 2,51,599 रुपये प्रति किलोग्राम

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) प्रतिभागियों के अपने दांव घटाने से चांदी की वायदा कीमत मंगलवार को 946 रुपये की गिरावट के साथ 2,51,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध का भाव 946 रुपये या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,51,599 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 778 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.55 प्रतिशत टूटकर 79.29 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा निहारिका

निहारिका