Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

रियाल मैड्रिड यूईएफए यूथ लीग जीतकर फिर यूरोपीय चैंपियन बना

लॉज़ेन, 21 अप्रैल (एपी) रियाल मैड्रिड ने पेनल्टी शूटआउट में क्लब ब्रुग को हराकर यूईएफए यूथ लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतकर एक बार फिर यूरोपीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इस टूर्नामेंट में अंडर19 टीम भाग लेती है जिसे जूनियर वर्ग की चैंपियंस लीग भी कहा जाता है। रियाल मैड्रिड के लिए यह खिताब राहत की बात है क्योंकि उसकी सीनियर टीम चैंपियंस लीग से बाहर हो गई है।

स्विट्जरलैंड में खेला गया फाइनल मैच अतिरिक्त समय के बाद भी 1-1 से बराबरी पर रहा जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

रियाल मैड्रिड के गोलकीपर जेवियर नवारो ने पेनल्टी शूटआउट में अपनी टीम को 4-2 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ब्रुग के नईम अमेनगई और टियान कोरेन के शॉट को बचाया।

यूईएफए यूथ लीग के 12 साल के इतिहास में स्पेनिश टीम ने यह दूसरा खिताब उसकी सीनियर टीम के चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के पांच दिन बाद जीता।

एपी

पंत

पंत