Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 21 अप्रैल (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहने से बाजारों में सकारात्मकता आई है। साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर की खबरों से पश्चिम एशिया के संघर्ष के समाधान की उम्मीदें बरकरार रहने से भी बाजारों को समर्थन मिला।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 445.82 अंक चढ़कर 78,966.12 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 121.15 अंक की बढ़त के साथ 24,486 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। वहीं इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.99 डॉलर प्रति बैरल रहा।

सेंसेक्स सोमवार को मामूली 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका