Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया

इंफाल/शिलांग, 21 अप्रैल (भाषा) मणिपुर में मंगलवार सुबह 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह 5.59 बजे आया और इसका केंद्र कामजोंग जिले में था।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी जिले उखरुल और राज्य की राजधानी इंफाल के साथ-साथ मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव