Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

नेपाल के प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालयों को पार्टी आधारित छात्र संघों को भंग करने का निर्देश दिया

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, 20 अप्रैल (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सोमवार को विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों को राजनीतिक दलों पर आधारित छात्र तथा कर्मचारी संघों को भंग करने का निर्देश दिया।

शाह ने सिंह दरबार सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और स्वास्थ्य संस्थानों के प्रमुखों के साथ तीन घंटे की लंबी चर्चा के दौरान ये निर्देश जारी किए।

प्रधानमंत्री सचिवालय के अनुसार, अपने जवाब में कुलपतियों ने उल्लेख किया था कि ऐसे संगठनों को भंग करने के लिए पहल की जा रही है, क्योंकि 'जेन जेड' आंदोलन के बाद छात्र राजनीति अप्रासंगिक हो गई है।

प्रधानमंत्री शाह ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में राजनीति को जगह नहीं दी जानी चाहिए और कोई भी कानून इस निर्णय को लागू करने में बाधा नहीं बन सकता।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन